उरई में ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में गंभीर अपराध का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला
माधौगढ़ (उरई), 2 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उरई जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में नया मोड़ तब आया, जब आरोपी शिक्षक के 14 वर्षीय भतीजे ने कथित घटना का वीडियो बना लिया और उसे अपने दोस्तों के बीच साझा कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पीड़िता के चाचा ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय शिशुपाल सिंह पिछले तीन महीने से एक घर में ट्यूशन पढ़ाने जाता था। इसी दौरान छात्रा से उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि उसने शिक्षक के रूप में मिले भरोसे का गलत फायदा उठाया और छात्रा के साथ यौन अपराध किया।
ट्यूशन शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, भतीजे ने बनाया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार लाइव ज़ोन || समीर खान
