बेढ़ना में मृतकों के परिजनों से मिले विधायक अनंत सिंह, दी आर्थिक सहायता

WhatsApp Image 2026-09-02 at 4.01.52 PM

– समीर खान की रिपोर्ट

चार युवकों की मौत पर जताया शोक, परिजनों को सरकारी नौकरी व हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

पटना/बाढ़, 02 सितंबर 2026: बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेढ़ना सैदपुर गांव में चार युवकों की असामयिक मौत के बाद मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढाढ़स बंधाया।

पीड़ित परिवारों की दयनीय स्थिति को देखते हुए विधायक ने तत्काल नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके साथ ही उन्होंने आश्रित परिजनों को सरकारी नौकरी दिलाने की दिशा में पहल करने और हर संभव प्रशासनिक व निजी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। घटना के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिजनों के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे।