वैशाली में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम गबन कांड का खुलासा, कैशियर गिरफ्तार; ₹16.85 लाख के सोने के आभूषण बरामद लाइव ज़ोन || समीर खान

Live Zone

नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, सुभाष चौक स्थित शोरूम में वित्तीय अनियमितता और आभूषणों के गबन का मामला
हाजीपुर, 1 नवंबर 2026। बिहार के वैशाली जिले में ज्वेलरी शोरूम से जुड़े गबन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में वित्तीय अनियमितता और सोने के आभूषणों के गबन के मामले में पुलिस ने कैशियर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से करीब ₹16.85 लाख मूल्य के स्वर्ण आभूषण बरामद किए गए हैं।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान शोरूम में आभूषणों के हिसाब-किताब और वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैशियर को गिरफ्तार किया और कथित तौर पर गबन किए गए आभूषण बरामद किए।गए हैं।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान शोरूम में आभूषणों के हिसाब-किताब और वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैशियर को गिरफ्तार किया और कथित तौर पर गबन किए गए आभूषण बरामद किए।
पुलिस की इस कार्रवाई को मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। फिलहाल मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।