मिस यूनिवर्स 2026 के नतीजे: दुनिया को मिली नई ब्यूटी क्वीन, विजेता के नाम पर टिकी सबकी नजरें

Live Zone

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026, भारत की काजिया टॉप-30 तक पहुंचीं

पटना, 25 नवंबर 2026। मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में आयोजित हुआ। इस ऐतिहासिक 75वें संस्करण में प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो (Jennifer Barreto) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया। उन्हें व5र्ष 2025 की विजेता मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

टॉप-5 में किन देशों की सुंदरियों ने बनाई जगह?
प्रतियोगिता के प्रमुख नतीजे इस प्रकार रहे:
विजेता: जेनिफर बैरेटो – प्यूर्टो रिको
फर्स्ट रनर-अप: मेलिसा नुनेज – डोमिनिकन रिपब्लिक
सेकंड रनर-अप: क्लारा वेगास – वेनेजुएला
थर्ड रनर-अप: बीआ मिलान-विंडोर्स्की – फिलीपींस
फोर्थ रनर-अप: जॉर्जिया वाडिंगटन – न्यूजीलैंड।

भारत की उम्मीदें टॉप-30 तक सीमित
भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं काजिया लिज मेजो ने प्रतियोगिता में टॉप-30 में जगह बनाई, लेकिन वह टॉप-12 में प्रवेश नहीं कर सकीं। इसके साथ ही भारत का एक बार फिर मिस यूनिवर्स का ताज जीतने का इंतजार जारी रहा। भारत ने इससे पहले 1994 में सुष्मिता सेन, 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज संधू के जरिए यह खिताब जीता था।

75 साल पूरे होने पर खास रहा आयोजन
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस बार विशेष डायमंड जुबली समारोह आयोजित किया गया। विजेता को 18 कैरेट सफेद सोने और 3,150 हीरों से तैयार विशेष ताज पहनाया गया। इस आयोजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को मंच प्रदान किया।